सवाल


तुम्हें पता है मैं तुम्हे याद करता हूँ
ये बताना पड़ेगा क्या?
मैं अभी भी मोहब्बत करता हूँ
ये जताना पड़ेगा क्या?

बात करने का मन करता है
उसके लिए मुझे कॉल या मैसेज करना पड़ेगा क्या?
तुम भूली तो नही होगी मुझे
ये मुझे पता करना पड़ेगा क्या?

वैसे तुम्हें पता है एक उम्र के
बाद रिश्ते इज़हार के
मोहताज़ नहीं रहते हैं

पूछने बताने की ज़रूरत
है क्या?
फ़िर भी एक सवाल
कभी मैसेज करूँ तो,
जवाब दोगी क्या?

✍️शिvam😀

Comments

Popular posts from this blog

सड़क पर चलते हुए आसमान तक

कैसा लगा मेरा दोस्त बनकर?

*टहलते-टहलते*